जामताड़ा : आसनसोल मंडल में मेगा कॉरिडोर अनुरक्षण ब्लॉक के कारण चयनित मेमू ट्रेन सेवाओं का विनियमन

Jamtara : आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण कार्यों के लिए विस्तारित मेगा कॉरिडोर ब्लॉक के मद्देनज़र रविवार, 26 जुलाई 2026 को आसनसोल मंडल में...

Jamtara : आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण कार्यों के लिए विस्तारित मेगा कॉरिडोर ब्लॉक के मद्देनज़र रविवार, 26 जुलाई 2026 को आसनसोल मंडल में संचालित चयनित मेमू ट्रेन सेवाओं का अस्थायी रूप से विनियमन किया जाएगा.

दिनांक 26.07.2026 को निम्नलिखित ट्रेनें पूर्णतः रद्द रहेंगी:

63505 बर्द्धमान – आसनसोल मेमू

63508 आसनसोल – बर्द्धमान मेमू

63298 झाझा – देवघर मेमू

63546 जसीडीह – अंडाल मेमू

उसी दिन निम्नलिखित ट्रेनों का आंशिक विनियमन किया जाएगा:

  • 63509 बर्द्धमान – झाझा मेमू का आसनसोल में अल्प समापन किया जाएगा. फलस्वरूप, आसनसोल एवं झाझा के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी
  • 63510 झाझा – बर्द्धमान मेमू का अल्प प्रारंभ आसनसोल से किया जाएगा। फलस्वरूप, झाझा एवं आसनसोल के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेग
  • 63209 देवघर – पटना मेमू का अल्प प्रारंभ झाझा से किया जाएगा। फलस्वरूप, देवघर एवं झाझा के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी

 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना उपर्युक्त व्यवस्था के अनुसार बनाएं. यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है

Also Read : रांची में रथ मेला के अंतिम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और हर गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *