Ranchi: बुंडू थाना क्षेत्र के रेलाडीह मानकी टोला निवासी 75 वर्षीय मधुसूदन सिंह मुंडा की सांप के डसने से मौत हो गई. बताया जाता है कि देर रात मधुसूदन सिंह मुंडा को सांप ने डस लिया. सांप के डसने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे.
देर रात सांप ने डसा, बिगड़ी तबीयत
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें लेकर रिम्स के लिए रवाना हुए, लेकिन रिम्स के गेट में ही उनकी तबीयत और बिगड़ गई. और एडमिट से पहले ही मधुसूदन सिंह मुंडा ने दम तोड़ दिया.
Read Also: रांची : ठगों ने बदला ट्रेंड…कहीं नकली पुलिस, तो कहीं फर्जी TTE बनकर कर रहे ठगी
प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स किया गया रेफर
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 75 वर्षीय मधुसूदन सिंह मुंडा की मौत से रेलाडीह मानकी टोला में भी शोक का माहौल है. बताया जा रहा है कि सांप के डसने की घटना देर रात हुई थी, जिसके बाद समय पर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
