Ranchi: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सीता सोरेन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी पेपर लीक मामलों को लेकर राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सीधा रुख अपनाने की मांग की है. सीता सोरेन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि राहुल गांधी को झारखंड में भ्रष्टाचार और पेपर लीक मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और राज्य सरकार से तुरंत समर्थन वापस लेना चाहिए.

झारखंड के युवाओं के दर्द पर क्यों मौन है आपका न्याय
सीता सोरेन ने अपने बयान में झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित और पिछड़े युवाओं की पीड़ा को मुखरता से उठाया. उन्होंने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार की परीक्षाओं पर सवाल उठाना बेहद आसान है, लेकिन जब बारी झारखंड की आती है जहां उनकी समर्थित सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है,तो उनका तथाकथित न्याय पूरी तरह मौन हो जाता है. चंद पैसों के लिए युवाओं की उम्मीदों का सौदा किया जा रहा है, लेकिन इस पर कोई कड़ा राजनीतिक कदम नहीं उठाया जा रहा है.

माननीय लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता @RahulGandhi जी,झारखंड में JPSC/JSSC पेपर लीक मामले पर आपकी यह रहस्यमयी चुप्पी देश के युवाओं को खटक रही है!!
केंद्र की परीक्षाओं पर सवाल उठाना बेहद आसान है, लेकिन जब बारी झारखंड की आती है___
जहाँ आपकी समर्थित सरकार युवाओं के भविष्य का खुलेआम सौदा… pic.twitter.com/DLpMGM8new— Sita Soren (@SitaSorenMLA) July 26, 2026
खोखले वादों से नहीं, ठोस कदमों से तय हो न्याय
भाजपा नेत्री ने चेताया कि केवल छोटे अधिकारियों के तबादले या छोटी मछलियों की गिरफ्तारी से इस भ्रष्ट व्यवस्था पर लगाम नहीं लगने वाली है. यदि राहुल गांधी सचमुच शोषित और पीड़ित युवाओं के हितैषी हैं, तो उन्हें कथनी और करनी का अंतर मिटाना होगा. झारखंड के युवाओं को अब खोखले आश्वासनों की नहीं, बल्कि उनके वास्तविक हक और निर्णायक न्याय की दरकार है.
Read Also: कारगिल विजय दिवस: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार समेत देश के शीर्ष नेतृत्व ने वीर शहीदों को किया नमन
