पलामू में पुलिस का अड्डेबाजी विरोधी अभियान, हिरासत में लेकर दी सख्त चेतावनी

palamu : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कल रात्रि को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया...

anti-stalking campaign

palamu : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कल रात्रि को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न संदिग्ध ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों पर अचानक छापेमारी की.

असामाजिक तत्वों को पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी

छापेमारी के दौरान असामाजिक गतिविधियों और अड्डेबाजी में संलिप्त कई व्यक्तियों को पूछताछ के लिए संबंधित थानों में लाया गया. पूरी रात चली गहन पूछताछ और सत्यापन की प्रक्रिया के बाद, सभी व्यक्तियों को भविष्य में कानून-व्यवस्था भंग न करने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई. पुलिस ने सभी को स्पष्ट हिदायत दी कि यदि वे दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके पश्चात, सुबह सभी व्यक्तियों को समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया.

Also Read : कोडरमा : अवैध उत्खनन में छापेमारी, कंप्रेसर लगा तीन ट्रैक्टर जप्त, चालक फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *