अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें सरकारी योजनाओं का लाभ, विभाग आपसी समन्वय के साथ करें काम : दीपक बिरूवा

Chaibasa : जिला स्तरीय आभार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के...

चाईबासा

Chaibasa : जिला स्तरीय आभार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन रहित) और परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थय, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण और आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पात्रता के अनुरूप विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लें और अन्य पात्र लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है. जिला प्रशासन की ओर से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध लाभ वितरण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय है. सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें.

मंईयां सम्मान योजना की राशि दी गयी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जुलाई माह की सहायता राशि के रूप में जिले की 1,72,749 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 43,18,72,500 की राशि ट्रांसफर की गई. वहीं सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत 1,34,037 लाभुकों के खातों में कुल 13,40,37,000 की राशि ट्रांसफर की गई.

छात्रों को दी गयी साइकिल और छात्रवृत्ति योजना का लाभ

इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण, प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया गया. विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न संस्थाओं के बीच कुल 2,26,72,54,500 की परिसंपत्तियों वितरण किया गया.

जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया

कार्यक्रम के बाद मंत्री और अतिथियों ने टीबी मुक्त अभियान, मलेरिया और डेंगू से बचाव अभियान, विश्व स्तनपान सप्ताह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पेयजल संरक्षण एवं सम्मान अभियान, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, जिला परिवहन कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सरकारी योजनाओं, स्वास्थय एवं जन-जागरूकता अभियानों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे.

ये रहे मौजूद

इस दौरान विधायक निरल पूर्ती, सुखराम उरंाव, दशरथ गागराई, सोनाराम सिंकु, जगत मांझी, नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपायुक्त मनीष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे.

 

ALSO READ : पेपर लीक के बाद मृत छात्रों के परिजनों से मिलें राहुल गांधी, कहा – छात्रों को माफी की जरूरत नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *