हजारीबाग : महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट

Hazaribagh : शहर के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का...

हजारीबाग

Hazaribagh : शहर के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता के अनुसार सुबह करीब 7 बजे वह घर में अकेली थी और खाना बना रही थी. इसी दौरान पड़ोस का एक युवक कथित रूप से जबरन घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जमीन पर पटक दिया.

सास और पति के साथ भी की गयी मारपीट

शोर सुनकर उसकी सास और पति मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. इस दौरान पति और सास को भी चोटें आई. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपी और उसके साथ पहुंचे अन्य लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद उसने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, प्राथमिकी दर्ज करने और सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस को आवेदन सौंप दिया गया है.

 

ALSO READ भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने JPSC-JSSC गड़बड़ी पर कहा, झारखंड सरकार से समर्थन वापस लें राहुल गांधी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *