जामताड़ा: सुश्री गीतिका पांडेय ने संभाला पूर्व रेलवे महाप्रबंधक का पद

Jamtara: सुश्री गीतिका पांडेय ने 1 अगस्त 2026 को पूर्व रेलवे की नई महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया. इससे पहले...

जामताड़ा
सुश्री गीतिका पांडेय

Jamtara: सुश्री गीतिका पांडेय ने 1 अगस्त 2026 को पूर्व रेलवे की नई महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया. इससे पहले वह रेलवे बोर्ड में अपर सदस्य (योजना) के पद पर कार्यरत थीं.

1990 बैच की वरिष्ठ IRS अधिकारी

स्वर्ण पदक विजेता और अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. उपाधिधारक गीतिका पांडेय वर्ष 1990 बैच की भारतीय रेल लेखा सेवा (IRS) की अधिकारी हैं. उन्होंने भारतीय रेल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें DFCCIL में अपर महाप्रबंधक (वित्त), रेलवे विद्युतीकरण संगठन (कोर) में प्रधान वित्त सलाहकार तथा जोधपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक शामिल हैं.

वित्तीय प्रबंधन और विकास में योगदान

उन्होंने परिचालन, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल परिवर्तन और वित्तीय नवाचार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है. जोधपुर मंडल में उनके नेतृत्व में कोविड-19 काल के दौरान माल परिवहन से निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक आय प्राप्त हुई थी.

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

सुश्री पांडेय ने IFRS सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरे किए हैं. उन्होंने सिंगापुर, मलेशिया और भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी, वडोदरा में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है.

ALSO READ: बोकारो: चंदनकियारी विधायक ने कोलबेंदी उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका

रेलवे सेवाओं के साथ-साथ वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं. वह सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एक्टिविटीज रिसर्च एंड ट्रेनिंग की मानद सदस्य हैं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक व्याख्यान भी देती रही हैं. पूर्व रेलवे ने उनके नेतृत्व में बेहतर कार्य संस्कृति और सेवाओं की उम्मीद जताते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *