Pakur: पाकुड़ में JMM जिला कार्यालय में एस आईं आर और दिशुम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण को लेकर जिला कमेटी की बैठक झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले भर के पार्टी के तमाम पदाधिकारी अधिकारी मौजूद रहे. जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने बताया एस आई आर का काम अब तीन दिन शेष बचे हैं इसी को लेकर बैठक कर समीक्षा की गई साथ ही आने वाले 4 अगस्त को दिशुम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि है उस दिन गुरुजी का भव्य मूर्ति का अनावरण करने जा रहे हैं जिसमें जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित होंगे.
ALSO READ : राष्ट्रीय समर स्मारक पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
