JPSC पर बाबूलाल मरांडी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, ऋषिकेश सिंह ने कहा- ‘भाजपा राज में भ्रष्टाचार की पड़ी थी नींव’

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के JPSC को लेकर दिए...

Congress hits back at Babulal Marandi's statement on JPSC, Rishikesh Singh says, "Corruption was founded during BJP rule."

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के JPSC को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि JPSC में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अनियमितताओं की शुरुआत भाजपा के शासनकाल में हुई थी. ऐसे में भाजपा नेताओं का पारदर्शिता की बात करना राजनीतिक पाखंड है. ऋषिकेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान आयोजित पहली, दूसरी, तीसरी और छठी JPSC परीक्षाओं को लेकर कई गंभीर आरोप लगे थे. इन मामलों में लंबे समय तक अदालत में सुनवाई चली और कई अधिकारी जेल भी पहुंचे. उन्होंने कहा कि उस समय योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ और नियुक्तियों में पैरवी व पैसे का बोलबाला रहा.

यह भी पढ़ें: पेपर लीक पर कांग्रेस को भाजपा सांसद का जवाब: पहले अपने शासनकाल का हिसाब दे विपक्ष : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

गठबंधन सरकार दोषियों पर कर रही कार्रवाई

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार ने JPSC से जुड़े मामलों को दबाने के बजाय शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की. सरकार ने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं मिलेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता के सामने कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह युवाओं को गुमराह करने के लिए JPSC जैसे मुद्दों पर राजनीति कर रही है. ऋषिकेश सिंह ने बाबूलाल मरांडी से सवाल किया कि भाजपा शासनकाल में JPSC से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले बार-बार क्यों सामने आए और उस समय योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय क्यों हुआ. उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब झारखंड की जनता चाहती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *