पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने CJP और राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- ‘छात्रों के भविष्य पर कब टूटेगी चुप्पी’

Ranchi: पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेतृत्व पर कड़े सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने दो...

Former MP Deepak Prakash targeted CJP and Rahul Gandhi, asking, 'When will the silence on the future of students be broken?'

Ranchi: पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेतृत्व पर कड़े सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने दो टूक शब्दों में चुनौती दी है कि क्या सीजेपी और उसके नेता अभिजीत दीपके झारखंड की धरती पर आकर वास्तव में छात्रों के हित में किसी संघर्ष या आंदोलन की अगुवाई करेंगे? यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो यह साफ हो जाएगा कि इस संगठन का मकसद छात्रहित या युवाओं के मुद्दों का समाधान निकालना कतई नहीं है, बल्कि केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए मासूम युवाओं को गुमराह करना और भड़काना है.

यह भी पढ़ें: JPSC पर बाबूलाल मरांडी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, ऋषिकेश सिंह ने कहा- ‘भाजपा राज में भ्रष्टाचार की पड़ी थी नींव’

राहुल गांधी और गठबंधन सरकार पर निशाना

दीपक प्रकाश ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि झारखंड में उनके गठबंधन वाली झामुमो सरकार द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ पर उनकी यह चुप्पी कब टूटेगी? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी कार्यशैली की मौन समर्थन है, और यदि नहीं, तो वे झारखंड सरकार से अपना समर्थन कब वापस ले रहे हैं?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *