कोडरमा: मरकच्चो में दो बाईक की आमने – सामने टक्कर से एक गंभीर

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोडरमा – कोवाड़ मुख्य मार्ग पर डाक बंगला के समीप रविवार को स्पेलेंडर मोटरसाईकिल व...

मरकच्चो में दो बाईक की आमने - सामने टक्कर से एक गंभीर

Koderma:  जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोडरमा – कोवाड़ मुख्य मार्ग पर डाक बंगला के समीप रविवार को स्पेलेंडर मोटरसाईकिल व टी वी एस लूना के बीच आमने – सामने से टक्कर हो जाने से टी वी एस लूना चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा लूना मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घायल की पहचान मरकचो मध्य पंचायत के दरगाह मुहल्ला निवासी नईम शेख उर्फ पुतुल शेख के रूप में की गईं है. स्पेलेंडर मोटरसाईकिल चालक की पहचान राजधानवार थाना क्षेत्र के नावागढ़ चट्टी निवासी अभिषेक कुमार पिता अर्जुन राणा के रूप में किया गया है.

स्पेलेंडर चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे लूना को चपेट में लिया

जानकारी अनुसार स्पेलेंडर चालक मरकचो से अपना घर जा रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे लूना चालक को अपने चपेट में ले लिया, जिससे लूना चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को स्थानीय लोगो ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकचो पहुंचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्तिथि को देखते हुवे बेहतर ईलाज हेतु रेफर कर दिया गया है. मालुम हो कि अभिषेक कुमार सोनु डी जे के पास टेंट लगाने का काम करता है और टेंट का ही सामान मरकचो में लगाने आया था. प्रत्यक्षदर्शयो के अनुसार स्पेलेंडर चालक काफी तेज गति से मोटरसाईकिल चला रहा था.

ALSO READ : JPSC पर बाबूलाल मरांडी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, ऋषिकेश सिंह ने कहा- ‘भाजपा राज में भ्रष्टाचार की पड़ी थी नींव’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *