गिरिडीह: लायंस इंटरनेशनल के 13 क्लबों के पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम, नेतृत्व और समाजसेवा पर मिला प्रशिक्षण

Giridih: लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन-5 के अंतर्गत आने वाले 13 लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों...

Giridih
गिरिडीह में लायंस क्लब पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम

Giridih: लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन-5 के अंतर्गत आने वाले 13 लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम रविवार को गिरिडीह के सिरसिया स्थित सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट की ओर से किया गया.

रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने की अध्यक्षता 

कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने की. मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार मौजूद रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने किया. इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन लायन प्रेम पाठक, लायन सतीश कुमार, पूर्व जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन माधव लखोटिया, लायन गणेश सिंह, लायन दीपक चौबे तथा लायन प्रकाश अरोरा प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे.

सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने का किया आह्वान 

कार्यक्रम में गिरिडीह, देवघर, मधुपुर, दुमका, धनवार, इसरी, बगोदर और झुमरी तिलैया के लायंस क्लबों से 60 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि लायन शुभ्रा मजूमदार ने डिस्ट्रिक्ट एवं इंटरनेशनल स्तर के लक्ष्यों की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों से सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया.

जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे सीधा लाभ

जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने पदाधिकारियों के लिए स्कूलिंग कार्यक्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. वहीं प्रशिक्षकों ने अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारियों एवं संगठनात्मक दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी. वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य इस तरह किए जाएं कि उनका सीधा लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे.


इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

कार्यक्रम के अंत में रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन, सचिव डॉ. सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी सहित लायन गौतम सागर, लायन राहुल कुमार, लायन दशरथ प्रसाद, लायन उदय भदानी, लायन राहुल कृष्णा, लायन अरविंद कुमार और लायन अवनीश अंशु समेत कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ALSO READ: पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने CJP और राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- ‘छात्रों के भविष्य पर कब टूटेगी चुप्पी’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *