गिरिडीह नगर निगम में नई टीम की शुरुआत, महापौर सहित 36 वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

गिरिडीह. नगर निगम चुनाव के बाद सोमवार को गिरिडीह में नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया....

गिरिडीह. नगर निगम चुनाव के बाद सोमवार को गिरिडीह में नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार ने नवनिर्वाचित महापौर और सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इस दौरान नवनिर्वाचित महापौर पर्मिला मेहरा ने पद की शपथ लेकर आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला. वहीं नगर निगम के 36 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों ने भी शपथ लेकर अपने-अपने पद की जिम्मेदारी ग्रहण की.

शपथ ग्रहण समारोह गिरिडीह समाहरणालय के सभागार में आयोजित किया गया. इस अवसर पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शहर के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी निभाने की बात कही गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *