Click Here
Click Here
Click Here

रामभक्तों के लिए खुशखबरी! IRCTC लाया अयोध्या-जनकपुर-रामेश्वरम स्पेशल टूर पैकेज

  News Desk: भारत प्राचीन समय से ही आस्था, योग और आध्यात्मिक परंपराओं की धरती माना जाता है. यहां संस्कृति और धर्म...

 

News Desk: भारत प्राचीन समय से ही आस्था, योग और आध्यात्मिक परंपराओं की धरती माना जाता है. यहां संस्कृति और धर्म का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है. देशभर में लगभग 4.5 लाख से अधिक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. काशी, अयोध्या, अमृतसर ऋषिकेश और तिरुपति जैसे पवित्र शहरों में हर साल देश-विदेश से करोड़ों लोग दर्शन और आध्यात्मिक अनुभव के लिए पहुंचते हैं.

अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए खास टूर पैकेज

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने एक अनोखी पहल की है, जिसका नाम ‘श्री रामायण यात्रा’ रखा गया है. यह करीब 17 दिनों का विशेष टूर पैकेज है, जिसके जरिए श्रद्धालुओं को भगवान राम के जीवन से जुड़े भारत और नेपाल के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है. इस यात्रा में रामायण काल से जुड़े कई महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों को एक साथ देखने का अवसर मिलता है.

भारत गौरव’ ट्रेन में तीर्थ यात्रा के साथ मिलेगा लग्जरी सफर का अनुभव

यह कोई साधारण ट्रेन नहीं, बल्कि यात्रियों को होटल जैसी सुविधाएं देने वाली खास ट्रेन है, जिसका नाम Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train है. तीर्थयात्रा के साथ आरामदायक और लग्जरी अनुभव देने के लिए रेलवे ने इसी ट्रेन को इस खास टूर के लिए चुना है. इसमें यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए 1AC (फर्स्ट एसी), 2AC (सेकंड ऐसी) और 3AC (थर्ड एसी) जैसे अलग-अलग कोच उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि हर यात्री अपनी पसंद के अनुसार सफर का आनंद ले सके.

इस ट्रेन की खासियतें इसे सामान्य ट्रेनों से अलग बनाती हैं. यात्रियों को ताजा और स्वादिष्ट भोजन मिले, इसके लिए इसमें आधुनिक किचन के साथ दो आकर्षक रेस्टोरेंट भी बनाए गए हैं. लंबी यात्रा के दौरान आराम का पूरा ध्यान रखते हुए फुट मसाजर, नहाने के लिए शॉवर क्यूबिकल और सेंसर से लैस आधुनिक वॉशरूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.

सुरक्षा के लिहाज से भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी.

दिल्ली से नेपाल और रामेश्वरम तक, 17 दिन की पवित्र यात्रा 

यह खास धार्मिक यात्रा सफदरगंज रेलवे स्टेशन से 30 मार्च को शुरू होगी. करीब 17 दिनों में यह ट्रेन लगभग 7,560 किलोमीटर का सफर तय करते हुए फिर से दिल्ली लौटेगी. इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान राम और माता सीता से जुड़े कई महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

यात्रा के प्रमुख पड़ाव:

अयोध्या और आसपास के पवित्र स्थल

यात्रा की शुरुआत Ayodhya से होगी. यहां श्रद्धालुओं को राम जन्मभूमि,हनुमान गढ़ी और राम की पैड़ी के दर्शन कराए जाएंगे. इसके बाद यात्री नंदीग्राम जाएंगे, जहां भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड जैसे धार्मिक स्थलों को देखने का अवसर मिलेगा.

नेपाल में जनकपुर के दर्शन

इसके बाद यात्रा सीतामढ़ी पहुंचेगी. यहां से यात्रियों को सड़क मार्ग के जरिए नेपाल के जनकपुर ले जाया जाएगा. इस पवित्र नगरी में जानकी मंदिर, धनुष धाम और परशुराम कुंड जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

उत्तर से दक्षिण तक रामायण से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन 

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

उत्तर प्रदेश और बिहार के धार्मिक स्थल

  • बक्सर: यहां राम रेखा घाट और रामेश्वर नाथ टेंपल के दर्शन कराए जाएंगे.
  • वाराणसी: काशी में काशी विश्वनाथ टेंपल के दर्शन, पवित्र गंगा आरती, साथ ही तुलसी मानस टेंपल और संकट मोचन हनुमान टेंपल की यात्रा शामिल है.
  • प्रयागराज: यहां त्रिवेणी संगम और भारद्वाज आश्रम में श्रद्धालु दर्शन करेंगे.
  • सीतामढ़ी: यहां सीता समाहित स्थल के दर्शन कराए जाएंगे.
  • श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट: यहां सती अनुसूया मंदिर, राम घाट और गुप्त गोदावरी जैसे पवित्र स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.

दक्षिण भारत की ओर यात्रा

  • नाशिक: यहां पंचवटी और त्रयंबकेश्वर मंदिर के दर्शन होंगे.
  • हम्पी: यहां अंजांद्री हिल और विट्ठल मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा.
  • रामेश्वरम: यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालु रामनाथस्वामी मंदिरऔर धनुषकोडी जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे.

टूर पैकेज की कीमत

इस खास यात्रा की कीमत कोच की कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. टिकट में यात्रा, दर्शन और ट्रेन में मिलने वाली सभी सुविधाएं शामिल होंगी.

add1
  • 3AC: करीब ₹1,14,100 प्रति व्यक्ति (तीन लोगों की साथ बुकिंग पर लगभग ₹1,11,630 प्रति व्यक्ति)
  • 2AC: लगभग ₹1,51,225 प्रति व्यक्ति
  • 1AC: करीब ₹1,64,940 प्रति व्यक्ति
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *