गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की बहन मंजरी की अग्रिम जमानत पर बुधवार को होगी सुनवाई.

रांची : कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की बहन मंजरी श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई...

रांची :  कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की बहन मंजरी श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. यह मामला जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ में सुना जाएगा. मामले में आंशिक सुनवाई के बाद अदालत ने बहस के लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की है. मंजरी श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अदालत से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है. उन पर अपने भाई अमन श्रीवास्तव के हवाला के पैसों के लेनदेन में शामिल होने और संगठन से साठगांठ का आरोप है.

हवाला के जरिए परिजनों के खाते में ट्रांसफर हुए पैसे


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हवाला के जरिए गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव ने रंगदारी से वसूले गए पैसे अपने परिजनों के खातों में ट्रांसफर किए थे. जांच के अनुसार यह रकम भाई अभिक, बहन मंजरी श्रीवास्तव और बहनोई चंद्रप्रकाश राणू के खातों में भेजी गई थी. बताया जाता है कि गैंग के सदस्य विनोद और सिद्धार्थ को जब एनआईए ने हवाला के 25 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था, उसी दौरान जांच में मंजरी श्रीवास्तव का नाम भी सामने आया था. अब इस मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *