8वें वेतन आयोग की बड़ी बैठक अगस्त में, सैलरी बढ़ोतरी समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Newswave Desk: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए...

8th Pay Commission
Major meeting on the 8th Pay Commission in August

Newswave Desk: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अगले महीने नई दिल्ली में दो और बैठकें तय की हैं. आयोग ने 23 जुलाई को जारी नोटिस में बताया कि 7 और 10 अगस्त को कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने बातचीत होगी.

इन बैठकों में वही कर्मचारी संघ, फेडरेशन और संगठन शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने अपना ज्ञापन (Memorandum) पहले ही जमा कर दिया है, लेकिन अब तक आयोग के साथ उनकी बैठक नहीं हुई है. ऐसे योग्य संगठन 31 जुलाई तक आयोग से बैठक के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आयोग ने साफ किया है कि आवेदन केवल 8th Central Pay Commission के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध NIC फॉर्म के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे. ईमेल या हार्ड कॉपी में भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे. आवेदन करते समय ज्ञापन जमा करने के बाद मिला Memo ID दर्ज करना जरूरी होगा. बैठक का समय और स्थान बाद में अलग से बताया जाएगा.

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

बैठक के दौरान कर्मचारी और पेंशनर्स से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इनमें शामिल हैं:

  • न्यूनतम बेसिक वेतन (Minimum Basic Pay) बढ़ाने का प्रस्ताव.
  • नए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर चर्चा.
  • भत्तों (Allowances), प्रमोशन और करियर प्रोग्रेशन से जुड़े मुद्दे.
  • सेवा शर्तों और कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य लाभ.

आयोग ने बताया कि अगस्त की ये बैठकें चर्चा की जारी प्रक्रिया का हिस्सा हैं. आने वाले महीनों में दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी. दिल्ली-एनसीआर से बाहर के संगठन अपने राज्य या नजदीकी स्थान पर बैठक के लिए समय मांग सकते हैं.

ALSO READ: चैंबर चुनाव में बढ़ी हलचल, डॉ. अभिषेक रामाधीन ने अध्यक्ष पद के लिए किया दावेदारी का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *