Chatra: इटखोरी-चौपारण मुख्य मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा रात करीब 9 बजे सपना होटल के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित अज्ञात हाईवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में चौपारण के मध्यगोपाली निवासी ललन कुमार साव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उसी गांव के बबलू कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है.
मौके पर पहुंची पुलिस
परिजनों के अनुसार, दोनों युवक अपने एक रिश्तेदार को इटखोरी छोड़कर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि हादसे के बाद फरार अज्ञात हाईवा की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है. हादसे के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
ALSO READ: Palamu: गर्भवती शिक्षिका की छुट्टी में लापरवाही पर कार्रवाई, पलामू DEO कार्यालय के एक लिपिक निलंबित
