‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, जीत के बाद लिखा भावुक नोट

Newswave Desk: कलर्स और जियोस्टार पर प्रसारित होने वाला कुकिंग रियलिटी शो ‘Laughter Chefs 3’ का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को हुआ....

Laughter Chefs 3
Aly Goni and Jannat Zubair emerge as winners of 'Laughter Chefs 3'

Newswave Desk: कलर्स और जियोस्टार पर प्रसारित होने वाला कुकिंग रियलिटी शो ‘Laughter Chefs 3’ का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को हुआ. कई हफ्तों तक चले कुकिंग टास्क, मस्ती और मनोरंजन के बाद अली गोनी और जन्नत जुबैर ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जीत के बाद दोनों ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की.

फाइनल में इन जोड़ियों को हराकर जीती ट्रॉफी

ग्रैंड फिनाले में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कंटेस्टेंट हर्ष गुजराल, फरहाना भट समेत कई मेहमान पहुंचे. सभी ने फाइनलिस्ट्स की आखिरी डिश तैयार करने में मदद की. फाइनल मुकाबले में करण कुंद्रा-एल्विश यादव और अर्जुन बिजलानी-तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी ने अली और जन्नत को कड़ी टक्कर दी. हालांकि आखिर में अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीत हासिल की. इसके बाद जज हरपाल सिंह सोखी ने उन्हें ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 3 का विजेता घोषित किया.

जन्नत जुबैर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

ट्रॉफी जीतने के बाद जन्नत जुबैर ने अली गोनी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. उन्होंने लिखा, “और ‘बिट्टूस’ बन गए ‘लाफ्टर शेफ्स’ के विनर. अपनी ‘बिट्टी’ के अलावा किसी और के साथ यह सफर करने के बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था. इस शो ने मुझे मेरा सबसे अच्छा दोस्त दिया और हमने साथ मिलकर यह जीत हासिल की. आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.”


ALSO READ: 8वें वेतन आयोग की बड़ी बैठक अगस्त में, सैलरी बढ़ोतरी समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *