झारखंड: इंस्पेक्टरों को जल्द मिलेगी पदोन्नति, गृह विभाग ने DSP प्रमोशन के लिए मांगा रिपोर्ट

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में इंस्पेक्टरों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नति देने की...

इंस्पेक्टरों को जल्द मिलेगी पदोन्नति, गृह विभाग ने DSP प्रमोशन के लिए मांगा रिपोर्ट

Ranchi:  झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में इंस्पेक्टरों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नति देने की प्रक्रिया तेज कर दी है. गृह विभाग ने डीजीपी से 25 रिक्त पदों के लिए आवश्यक प्रतिवेदन और संबंधित अधिकारियों के दस्तावेज जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा है. इस संबंध में सरकार के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह द्वारा पत्र जारी किया गया है.

रिक्तियों की संख्या बढ़कर हुई 25

जारी किए गए पत्र के अनुसार, पूर्व में राज्य पुलिस सेवा के अंतर्गत डीएसपी की मूल कोटि के कुल 19 पदों पर प्रोन्नति के लिए प्रस्ताव मांगा गया था. हालांकि, वर्तमान में यह रिक्ति बढ़कर 25 हो गई है.
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा कोटिवार आरक्षण का अनुमोदन इस प्रकार किया गया है.

कोटि और रिक्त पदों की संख्या

  • – अनारक्षित: 14
  • – अनुसूचित जनजाति: 08
  • – अनुसूचित जाति: 03
  • – कुल: 25

इन दस्तावेजों और विवरणों की मांगी गई रिपोर्ट

झारखंड राज्य पुलिस सेवा नियमावली एवं कार्मिक विभाग के निर्देशों के आलोक में विचारण परिधि में आने वाले पुलिस निरीक्षकों, परिचारी प्रवरों और प्रारक्ष निरीक्षकों का विवरण तैयार करने को कहा गया है. विभागीय पत्राचार के अनुसार, संबंधित अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड समेत अन्य दस्तावेज डिजिटल और मैनुअल दोनों फॉर्मेट में यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.

ALSO READ : कोडरमा: आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल से सदर अस्पताल की व्यवस्था ध्वस्त, परिजनों ने खुद ट्रॉली पर शव पहुंचाया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *