रांची: विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 15वें दिन प्रकाश राम ने मैक्लुस्कीगंज में अवैध रूप से चल रहे नौ ईंट भट्ठों का मामला सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि ये ईंट भट्ठे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं. इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि नौ नहीं, 30 ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं.

Also Read: बजट सत्र में धान खरीद घोटाले का आरोप, नीलांबर-पीतांबर विवि भवन निर्माण पर भी उठे सवाल
इस पर सीपी सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्री जी बड़े गौरव के साथ कह रहे हैं कि 30 ईंट भट्ठों का संचालन हो रहा है. पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं या ईंट भट्ठा चला रहे हैं. इसका मतलब है कि सरकार के संरक्षण में ईंट भट्ठे चल रहे हैं.
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सभी ईंट भट्ठों के कागजात मंगाए गए हैं. अतिशीघ्र इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

