Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र में धान खरीद घोटाले का आरोप, नीलांबर-पीतांबर विवि भवन निर्माण पर भी उठे सवाल

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन विधायक जर्नादन पासवान ने धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सरकार...

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन विधायक जर्नादन पासवान ने धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि रामपुर और प्रतापपुर क्षेत्रों में किसानों को धान खरीद का भुगतान नहीं मिल रहा है और उन्हें फर्जी रसीदें दी जा रही हैं. आरोप लगाया कि बिहार से धान खरीदकर पंचायत भवन में रखा जा रहा है और जिन लोगों के पास खेत नहीं है, उनके नाम पर भी 400 क्विंटल तक धान खरीद दिखाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री विचौलियों के माध्यम से धान की खरीद करवा रहे हैं. इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि डीसी से मामले की जांच कराई गई है और ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आई है. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा धान की खरीद ऑनलाइन सत्यापन के माध्यम से की जा रही है.

विश्वविद्यालय भवन निर्माण में गड़बड़ी का मुद्दा


वहीं विधायक आलोक चौरसिया ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के भवन निर्माण में गड़बड़ी का मुद्दा सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना की लागत 104 करोड़ रुपये से बढ़कर 147 करोड़ रुपये हो गई है और इस मामले में राज्यपाल ने भी जांच के निर्देश दिए थे. इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने जवाब देते हुए कहा कि पहले के प्राक्कलन में पानी की व्यवस्था शामिल नहीं थी. राजभवन के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई और अब बोरिंग की भी व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि जल्द ही विश्वविद्यालय भवन का हस्तांतरण कर दिया जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *