सड़क सुरक्षा और बेहतर ड्राइविंग की दिशा में बड़ा कदम: जमशेदपुर में खुलेगा IDTR, 28 जुलाई को सरकार और टाटा मोटर्स के बीच होगा MoU

Ranchi: झारखंड में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने, आधुनिक ड्राइविंग तकनीकों को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के...

IDTR
एआई सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: झारखंड में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने, आधुनिक ड्राइविंग तकनीकों को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एक नई और ऐतिहासिक पहल करने जा रही है. परिवहन विभाग, झारखंड सरकार और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच जमशेदपुर में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च’ (IDTR) की स्थापना को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया जाएगा. मंगलवार (28 जुलाई) को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में इस एमओयू पर आधिकारिक मुहर लगेगी. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ भी शामिल होंगे.

पेशेवर ड्राइविंग के क्षेत्र में एक बड़ा गेम-चेंजर होगा IDTR

जमशेदपुर में स्थापित होने वाला यह इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) राज्य के युवाओं और चालकों के लिए सड़क सुरक्षा और पेशेवर ड्राइविंग के क्षेत्र में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा. यह संस्थान अत्याधुनिक तकनीकों, सिमुलेटर और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर चालकों को वैज्ञानिक व अनुशासित ड्राइविंग का प्रशिक्षण प्रदान करेगा. इसके शुरू होने से न केवल युवाओं को गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि भारी व वाणिज्यिक वाहनों को चलाने वाले चालकों में यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा प्रोटोकॉल और सुरक्षित ड्राइविंग आदतों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी. परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स की यह संयुक्त पहल राज्य में सड़क हादसों को कम करने और सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने में अत्यंत मददगार साबित होगी.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा बस स्टैंड की लीज के लिए ई-बिडिंग शुरू, 3.20 करोड़ रुपये से शुरू होगी बोली, 7 अगस्त को होगी ई-नीलामी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *