रांची पुलिस की पहल: SSP ने लोअरबाजार क्षेत्र के लोगों से किया जन वार्तालाप, विधि-व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं के बारे में ली जानकारी

Ranchi: राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से रांची पुलिस...

Ranchi Police
जन-वार्तालाप कार्यक्रम

Ranchi: राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से रांची पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन-वार्तालाप कार्यक्रम का दूसरा चरण सोमवार को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. SSP ऑफिस में SSP राकेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोअर बाजार क्षेत्र के स्थानीय पार्षदों, प्रबुद्धजनों और समाजसेवियों के साथ विधि-व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में सिटी SP पारस राणा भी उपस्थित थे.

24 जुलाई को सुखदेवनगर से हुई थी शुरुआत

उल्लेखनीय है कि SSP द्वारा इस जन-वार्तालाप कार्यक्रम का पहला चरण 24 जुलाई को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से शुरू किया गया था. बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने पुलिस की इस पहल और इसके माध्यम से आ रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की.

बैठक के मुख्य बिंदु और लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

  • बैठक में उपस्थित नागरिकों ने नशे के कारोबार और सेवन के खिलाफ पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया.
  • आगामी पावन सावन महीने को ध्यान में रखते हुए सड़क मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा हुई.
  • स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के खुलने व छूटने के समय असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और पुलिस की सतत् गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया.
  • क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक गतिविधियों और संदिग्ध लोगों पर त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: सरकारी जमीन मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की बढ़ीं मुश्किलें, 50 डिसमिल भूमि पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *