रांची: लोअर बाजार पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर नशा और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

Ranchi: राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. थाना प्रभारी लव कुमार के...

Ranchi
सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी और अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का अभियान

Ranchi: राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी कर खुलेआम नशा करने और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस की इस औचक कार्रवाई से संदिग्ध ठिकानों पर हड़कंप मच गया.

कई स्थानों पर की गई सघन जांच

अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के कई संवेदनशील और संदिग्ध इलाकों में मौजूद लोगों की सघन जांच की. थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों का माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

लोगों से सहयोग की अपील

लोअर बाजार पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की. पुलिस ने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी या अन्य असामाजिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ALSO READ: गिरिडीह में 25 दिन के नवजात की मौत; निजी चाइल्ड केयर सेंटर में परिजनों का हंगामा,लगाया लापरवाही का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *