Chatra: “शिक्षा एक अनवरत और जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है.” इसी सोच के साथ सोमवार को चतरा कॉलेज के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा सेमेस्टर-4 के सीनियर्स के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में PG सेमेस्टर-4 एवं सेमेस्टर-2 के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे.
मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि B.Ed. विभाग अध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर सिंह और विशेष अतिथि महिला महाविद्यालय के डॉ. बलदेव राम रहे. डॉ. नंदकिशोर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, कि “जीवन में निरंतरता बनाए रखें और अध्ययन को नियमित रखें, सफलता अवश्य मिलेगी.” उन्होंने चतरा जैसे जिले में पढ़ना-पढ़ाना दोनों को चुनौतीपूर्ण बताते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. एल्विन बाखला की सेवा की सराहना की और विभाग को आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया.
वहीं डॉ. बलदेव राम ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा दी. डॉ. एल्विन बाखला ने कहा कि वे विद्यार्थियों को सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करती हैं, जिससे विभाग की कॉलेज में अलग पहचान बन रही है. कार्यक्रम में इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक आशीष बागला ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर
विदाई समारोह में टेडी बियर डांस, सोलो डांस, वेलकम सॉन्ग और विदाई गीत प्रस्तुत किए गए. सीनियर्स को स्मृति चिन्ह के रूप में पेन भेंट किया गया. सीनियर विद्यार्थियों ने कॉलेज में बिताए पलों और शैक्षणिक अनुभवों को जूनियर्स से साझा किया. कार्यक्रम का मंच संचालन सुधांशु एवं सिम्मी ने किया. आयोजन को सफल बनाने में सुजीत, अभिषेक, लक्ष्मी, निशि, विजय एवं कामेश्वर का विशेष योगदान रहा.
यह भी पढ़ें: झारखंड में ‘वन हेल्थ मिशन’ लागू, इंसानों और पशुओं में फैलने वाली बीमारियों पर रहेगी संयुक्त निगरानी
