Bokaro: गोमिया थाना क्षेत्र में बोकारो पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामले दर्ज हैं. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में गंझूडीह निवासी विकास कुमार यादव को गिरफ्तार किया. आरोपी स्वर्गीय विश्वनाथ गोप का पुत्र है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
दूसरे मामले में भी हुई गिरफ्तारी
एक अन्य मामले में पुलिस ने स्वांग गांधी ग्राम निवासी उमेश कुमार पासी को गिरफ्तार किया. आरोपी स्वर्गीय घोसाल पासी का पुत्र है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई की गई है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
