चक्रधरपुर: बाजार की जर्जर सड़क से परेशान दुकानदारों ने चंदा जुटाकर शुरू कराया मरम्मत कार्य

Chakardharpur: शहर के व्यस्ततम गुड्डी बाजार की जर्जर सड़क से लंबे समय से परेशान दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आखिरकार स्वयं पहल...

गुदड़ी बाजार की जर्जर सड़क से परेशान दुकानदारों ने चंदा जुटाकर शुरू कराया मरम्मत कार्य

Chakardharpur: शहर के व्यस्ततम गुड्डी बाजार की जर्जर सड़क से लंबे समय से परेशान दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आखिरकार स्वयं पहल करते हुए सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया. नगर परिषद की ओर से लगातार अनदेखी किए जाने के बाद दुकानदारों ने आपस में चंदा एकत्र कर सड़क की मरम्मत करानी शुरू की.दुकानदारों ने बताया कि काफी समय से सड़क पूरी तरह टूट चुकी थी. बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था. इससे ग्राहकों, स्थानीय लोगों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत कराया गया और लिखित व मौखिक शिकायतें भी की गईं, लेकिन सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

नाराज दुकानदारों ने स्वयं चंदा जुटाकर शुरू कराया सड़क मरम्मत कार्य 

प्रशासन की उदासीनता से नाराज दुकानदारों ने अंततः स्वयं चंदा जुटाकर सड़क पर ईंट और अन्य सामग्री डालकर मरम्मत कार्य शुरू कराया. दुकानदारों ने कहा कि सड़क का निर्माण और रखरखाव नगर परिषद की जिम्मेदारी है, लेकिन जनहित को देखते हुए उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा ताकि ग्राहकों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके. व्यापारियों ने नगर परिषद से मांग की है कि गुदड़ी बाजार की सड़क का जल्द से जल्द स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे जनहित में आंदोलन करने को भी विवश होंगे.

ALSO READ : CEO और CFO में क्या है फर्क? जानिए किसकी क्या होती है जिम्मेदारी और किसके पास होते हैं ज्यादा अधिकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *