मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रांची सहित 19 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Ranchi: मॉनसून शुरू हो चुका है और सावन भी अब दस्तक देने वाला है. झारखंड में मॉनसून ने इससे पहले ही अपना...

Ranchi: मॉनसून शुरू हो चुका है और सावन भी अब दस्तक देने वाला है. झारखंड में मॉनसून ने इससे पहले ही अपना दायरा बढ़ा लिया हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को रांची, धनबाद समेत 19 जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही हैं. कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश होने और साथ ही व्रजपात होने की भी संभावना जताई जा रही हैं. इसको ध्यान में रखकर खेत में काम करते समय किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई हैं. कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और व्रजपात का कहर देखने को मिल सकता हैं. झारखंड का आज का अधिकतम तापमान 28 से 34°C और न्यूनतम तापमान 21 से 26°C के आसपास रह सकता हैं.

इन जिलों में अच्छी बारिश की संभावना

मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अच्छी बारिश की संभावना जताई है उनमें – खूंटी, रांची, सिमडेगा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, चतरा और गोड्डा शामिल हैं.

Also Read: चक्रधरपुर: बाजार की जर्जर सड़क से परेशान दुकानदारों ने चंदा जुटाकर शुरू कराया मरम्मत कार्य

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *