कोडरमा घाटी में बस और ट्रक की टक्कर, कई यात्रियों को मामूली चोट, घंटों लगा जाम

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के मेघातरी के पास बीती रात बस और ट्रक...

collision
Bus-truck collision in Koderma Valley

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के मेघातरी के पास बीती रात बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद चार वाहन आपस में भिड़ गए. हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि सड़क पर घंटों तक जाम लगा रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिहार के सिवान से टाटा जा रही शिव शक्ति बस मेघातरी के पास अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक के किनारे से टकरा गई. बस को बचाने की कोशिश में ट्रक भी नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे दो अन्य ट्रकों से जा भिड़ा.

मामले की जांच जारी 

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई. सभी घायलों को मामूली चोटें आई. टक्कर के बाद चारों वाहन सड़क पर ही खड़े हो गए, जिससे कोडरमा घाटी में लंबा जाम लग गया. जाम के कारण लंबी दूरी की यात्रा कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को सामान्य कराया. मामले की जांच की जा रही है.

ALSO READ: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रांची सहित 19 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *