गुमला: तेज रफ्तार का कहर, बाइक हादसे में दो की मौत

Gumla: सदर थाना क्षेत्र स्थित खरका पुल पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके...

गुमला
तेज रफ्तार का कहर

Gumla: सदर थाना क्षेत्र स्थित खरका पुल पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली, घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

मछली खरीदने जा रहे थे तीनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़काडीह गांव निवासी 25 वर्षीय मंगरा उरांव, 24 वर्षीय चरकू उरांव और सूरज उरांव एक ही बाइक पर सवार होकर बड़काडीह की ओर जा रहे थे. रास्ते में मंगरा उरांव ने मछली खाने की इच्छा जताई, जिसके बाद तीनों खरका की ओर मछली खरीदने के लिए मुड़ गए.

पुल के पास अनियंत्रित हुई बाइक

बताया जाता है कि खरका पुल के पास पहुंचते ही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि मंगरा उरांव और चरकू उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सूरज उरांव ने समय रहते बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई, उसे मामूली चोटें आई हैं.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और तीनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगरा उरांव और चरकू उरांव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सूरज उरांव का इलाज किया गया.

ALSO READ: गुमला: श्रमदान से बदली तस्वीर, ग्रामीणों ने बनाई कच्ची सड़क, बांस की पुलिया भी तैयार

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बाइक किस वजह से अनियंत्रित हुई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *