Click Here
Click Here
Click Here

बोलो क्या-क्या खरीदोगे, ट्रक से लेकर स्विफ्ट डिजायर तक, जब्त वाहनों की नीलामी करेगा वन विभाग

रांचीः वन विभाग जब्त वाहनों की नीलामी करेगा। वन विभाग गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के अंतर्गत जब्त वाहनों की नीलामी के लिए...

रांचीः वन विभाग जब्त वाहनों की नीलामी करेगा। वन विभाग गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के अंतर्गत जब्त वाहनों की नीलामी के लिए निविदा आमंत्रित की है। ये वाहन जिस स्थिति में हैं, उसी स्थिति में बेचे जाएंगे। निविदा 6 मार्च को सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक प्राप्त की जाएगी और उसी दिन 3:30 बजे अपराह्न में प्रमंडलीय कार्यालय में निविदा-दाताओं या उनके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएगी।

निविदा के लिए आवश्यक दस्तावेज:
• प्रत्येक वाहन के लिए 5000/- रुपये का अग्रधन बैंक ड्राफ्ट के रूप में
• निविदा के साथ आवश्यक दस्तावेज

निविदा की शर्तें:
• उच्चतम डाक वाले निविदा-दाता को स्वीकृत राशि की 20% जमानत की राशि तत्काल जमा करनी होगी
• सफल निविदा-दाता को नियमानुसार पूरी राशि 18% GST सहित 21 दिनों के अंदर जमा करनी होगी

इन वाहनों की होगी नीलामी

टाटा 1109,महिंद्रा बोलेरो पिकअप(दो), टाटा मालवाहक वैन, टाटा 709, बोलेरो पिकअप, सोनालिका ट्रैक्टर, टाटा 407, स्वराज ट्रैक्टर, एचएमटी ट्रैक्टर(दो), ट्रैक्टर ट्रेलर, स्विफ्ट डिजायर, ट्रक(दो), ट्रैक्टर ट्रेलर(चार)।

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *