Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में वन संरक्षण के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिलेगा पुरस्कार

रांचीः झारखंड सरकार ने वनों और वन्यजीवों के संरक्षण और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वन पदाधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत...

रांचीः झारखंड सरकार ने वनों और वन्यजीवों के संरक्षण और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वन पदाधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया है। इस समिति का नाम ‘झारखंड गर्वमेंट फॉरेस्टरी सेक्टर अवार्ड समिति’ होगा।

इस समिति का मुख्य उद्देश्य वन विभाग की कार्य-प्रणाली और दक्षता में सुधार लाना और वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत करना है। समिति पुरस्कार के लिए नीति निर्धारण करेगी, जिसमें पुरस्कार का नाम, स्क्रीनिंग कमिटि का स्वरूप, पुरस्कार का स्वरूप, पुरस्कार की राशि, और उत्कृष्ट पदाधिकारियों और कर्मचारियों का चयन का आधार और प्रक्रिया शामिल है।

इस पहल से झारखंड के वन विभाग में काम करने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे वनों और वन्यजीवों के संरक्षण में और भी बेहतर काम कर पाएंगे। यह समिति उपर्युक्त विषय में नीति निर्धारण कर एक प्रस्ताव 15 दिनों के अंदर इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

कौन होंगे समिति में:

• अध्यक्ष – विश्वनाथ साह, अपर प्रधान मुख्य वन विकास,संरक्षक, मानव संसाधन
• सदस्यः रवि रंजन,अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैंपा
• सदस्यः एसआर नटेशः मुख्य वन संरक्षक,(कार्मिक) अराजपत्रित,
• सदस्यः विकास कुमार उज्जवल, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, प्रमण्डल, हजारीबाग पूर्वी वन
• सदस्य सचिवः बनकर अजिंक्य देविदास,रांची वन प्रमण्डल पदाधिकारी,
• सदस्यः सात्विक, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दुमका

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *