Simdega : केरसई थाना क्षेत्र के बुधाधार शंख नदी के समीप युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मीचू टोली निवासी राजेश लकड़ा (45 वर्ष), पिता अल्फ्रेड लकड़ा के रूप में हुई है.
मानसिक परेशानी से जूझ रहा था युवक
परिजनों के अनुसार, राजेश लकड़ा की मानसिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं थी. पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद वह अधिक नशा करने लगा था,सोमवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया, लेकिन सुबह होने से पहले टॉर्च लेकर घर से निकल गया.
ALSO READ: एयरपोर्ट से ऑटो हटाने पर चालकों का विरोध, बोले- रोजी-रोटी पर पड़ा संकट
पुलिस ने शुरू की जांच
सुबह ग्रामीणों से परिजनों को सूचना मिली कि राजेश लकड़ा ने प्रभु प्रधान के नवनिर्मित घर के बाहर गमछे के फंदे से आत्महत्या कर ली है. सूचना पर थाना प्रभारी विनायक कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
