रेलकर्मियों की समस्याओं पर मेंस कांग्रेस ने सीनियर DME से की मुलाकात, समाधान का मिला भरोसा

Bokaro: दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, बोकारो शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (सीनियर डीएमई) अनुराग कुमार सिंह से...

Bokaro: दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, बोकारो शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (सीनियर डीएमई) अनुराग कुमार सिंह से उनके कार्यालय कक्ष (चेंबर) में शिष्टाचार एवं परिचयात्मक भेंट की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने अनुराग कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

रेलकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा

बैठक के दौरान रेलवे कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण एवं जनहित के मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत चर्चा हुई. अनुराग कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की वास्तविक एवं न्यायोचित समस्याओं के समाधान के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे तथा उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे.

सफल कार्यकाल की कामना

मेंस कांग्रेस, बोकारो के राजन कुमार उपाध्याय ने अनुराग कुमार सिंह के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सहयोग से कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों का सकारात्मक समाधान होगा.

Also Read: JPSC घोटाले के आरोपी अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी की Daring- स्टेटस में लिखा Do not bother, focus on your work, फर्श से लेकर अर्श तक की तिवारी भाइयों की कहानी

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, बोकारो शाखा के शाखा सचिव राजन कुमार उपाध्याय के साथ बोकारो रेलवे इंस्टीट्यूट के सचिव सुब्रत शाह, अविनाश कुमार, प्रदीप कुमार भौमिक, जितेन गोरीई, सुभाष कुमार महतो, संदीप कुमार तथा अभिषेक कुमार सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *