कोडरमा: धनबाद मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 601 यात्री पकड़े गए

Koderma: धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 28 जुलाई 2026 को धनबाद...

धनबाद मंडल में टिकट जांच अभियान चलाती रेलवे टीम
धनबाद मंडल में टिकट जांच अभियान चलाती रेलवे टीम

Koderma: धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 28 जुलाई 2026 को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात संचालित किया गया.

जांच अभियान के दौरान 601 यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे. इस दौरान उनसे जुर्माने के रूप में कुल 5,66,665 रुपये वसूले गए. साथ ही पकड़े गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई.

स्टेशनों और ट्रेनों में भी हुई सघन जांच

चेकिंग टीमों द्वारा विभिन्न स्टेशनों के अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच अभियान चलाया गया. टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई.

धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह जारी रहेगा. पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने तथा जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करने की अपील की है.

ALSO READ: कोडरमा: डोमचांच नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कचरा निस्तारण पर मंथन, बकायेदारों को नोटिस जारी करने का निर्णय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *