पाकुड़: संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’ 29 जुलाई से शुरू

Pakur: संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा 29 जुलाई से जिलेभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू...

पाकुड़
समरसता संकल्प अभियान

Pakur: संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा 29 जुलाई से जिलेभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू करेगी. यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक चलेगा. इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने प्रेस वार्ता में दी.

मंदिरों में जलेंगे दीप

अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को जिले के प्रमुख मंदिरों में 12 से अधिक दीप जलाकर की जाएगी. इसके माध्यम से सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया जाएगा.

सामाजिक भेदभाव के खिलाफ जागरूकता

सरिता मुर्मू ने कहा कि संत रविदास ने जीवनभर छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया. भाजपा उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी.

कलश यात्रा और जागरूकता कार्यक्रम

अभियान के तहत जिला व मंडल स्तर पर कलश यात्रा, मंदिर अभियान और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता भाग लेंगे.

ALSO READ: लोहरदगा: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *