Saraikela: समाहरणालय सभागार में DC नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में PDS, खाद्यान्न वितरण, दाल-भात योजना, डाकिया योजना, आयुष्मान भारत, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, राशन कार्ड सत्यापन, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई.
समय पर राशन वितरण पर जोर
DC ने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए. E-KYC और आधार सीडिंग कार्य को प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत पूरा करने तथा नेटवर्क प्रभावित क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाने को कहा गया.
अपात्र लाभुकों की होगी जांच
जिन राशन कार्डधारियों के पास निर्धारित सीमा से अधिक भूमि, आयकर, GST पंजीकरण या चार पहिया वाहन हैं, उनकी जांच कर नियमानुसार नाम विलोपन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.
DSD और उठाव की नियमित निगरानी
सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को राशन उठाव, वितरण और डोर स्टेप डिलीवरी (DSD) की नियमित निगरानी करने को कहा गया. लंबित राशन वितरण दो दिनों के भीतर पूरा करने तथा अगस्त माह के खाद्यान्न उठाव और वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.
ALSO READ: जामताड़ा: 13 साल से फरार लाल वारंटी को मिहिजाम पुलिस ने दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा
गोदाम और निर्माण कार्यों की समीक्षा
DC ने गोदामों में खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने तथा लंबित निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा. धीमी प्रगति वाले कार्यों में संबंधित संवेदकों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए.
