लोहरदगा: सहारा इंडिया मामले में बड़ी कार्रवाई, कथित कार्यकारी निदेशक पी.के. पालित गिरफ्तार

Lohardaga: करोड़ों रुपये की कथित ठगी से जुड़े सहारा इंडिया मामले में लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सहारा...

लोहरदगा
कार्यकारी निदेशक पी.के. पालित गिरफ्तार

Lohardaga: करोड़ों रुपये की कथित ठगी से जुड़े सहारा इंडिया मामले में लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सहारा इंडिया के कथित एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पी.के. पालित को गिरफ्तार कर लोहरदगा लाया है. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया.

निवेशकों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

मामले की शिकायत पूर्व वार्ड पार्षद एवं व्यवसायी राजीव रंजन ने दर्ज कराई थी. आरोप है कि सहारा इंडिया की विभिन्न योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों को परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी उनकी जमा राशि और लाभ नहीं मिला. इससे हजारों निवेशकों के करोड़ों रुपये फंस गए.

हजारों परिवार प्रभावित

बताया गया कि नई कंपनी के माध्यम से भी निवेशकों से धन जुटाया गया था. भुगतान नहीं होने के कारण जिले के कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और वर्षों से अपनी रकम वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: जमशेदपुर में लगी विधिक जागरूकता प्रदर्शनी, लोगों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

निवेशकों में जगी उम्मीद

पी.के. पालित की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित निवेशकों में उम्मीद जगी है कि उनकी फंसी हुई रकम वापस मिलने का रास्ता खुल सकता है. लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *