Bokaro: DVC बोकारो थर्मल के नौ मृत कामगारों के आश्रितों को दी जाने वाली 15-15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान छह माह बाद भी नहीं हो सका है. इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
फरवरी में जारी हुआ था स्वीकृति आदेश
DVC के GM (HR) द्वारा 24 फरवरी 2026 को स्क्रीनिंग एवं अपेक्स कमेटी की अनुशंसा के आधार पर नौ आश्रितों को एकमुश्त सहायता राशि देने का आदेश जारी किया गया था. स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक राशि उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची है.
भुगतान प्रक्रिया की होगी समीक्षा
इस संबंध में GM (HR) एए कुजूर ने कहा कि भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यदि किसी कारणवश राशि अभी तक आश्रितों को नहीं मिली है, तो मामले की समीक्षा कर भुगतान में हो रही देरी के कारणों की जांच कराई जाएगी.
ALSO READ: बोकारो थर्मल में बिना परमिट बस संचालन पर बवाल, स्थानीय वाहन मालिकों ने विजय रथ बस का किया घेराव
