पवित्र सावन में शिवमय हुआ ‘मिनी बाबा धाम’ महादेवसाल, 2 अगस्त को होगा भव्य उद्घाटन

Chaibasa: पवित्र सावन माह में पश्चिमी सिंहभूम जिले का प्रसिद्ध ‘मिनी बाबा धाम’ महादेवसाल आकर्षक सजावट से शिवमय हो उठा है. मंदिर...

'Mini Baba Dham' Mahadevsaal becomes Shiva-filled in the holy month of Sawan, grand inauguration to be held on August 2

Chaibasa: पवित्र सावन माह में पश्चिमी सिंहभूम जिले का प्रसिद्ध ‘मिनी बाबा धाम’ महादेवसाल आकर्षक सजावट से शिवमय हो उठा है. मंदिर परिसर को भगवा ध्वजों, फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. आगामी 2 अगस्त 2026 को होने वाले शिव मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल ने हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग की कई एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव महादेवसाल स्टेशन पर सुनिश्चित किया है. स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर के उद्घाटन और ट्रेनों के ठहराव से महादेवसाल धाम झारखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा. उद्घाटन समारोह को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है.

ALSO READ : मुख्यमंत्री की विशेष निगरानी में शुरू हुआ श्रावणी मेला, सुल्तानगंज से देवघर तक केसरियामय हुआ 105 किमी लंबा कांवरिया पथ, 55 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *