Ranchi: बोकारो जिले के अधिवक्ता रंजीत गिरी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. बोकारो जिला अधिवक्ता एसोसिएशन ने अधिवक्ता रंजीत गिरि का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था और उनकी प्रेक्स्टीस पर रोक लगा दी थी. जिसके विरुद्ध उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंदा सेन की एकल पीठ में इस मामले की सुनवाई हुई, सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीले सुने के बाद समझोते के तहत कोर्ट ने यह याचिका निष्पादित कर दी. इस मामले के निष्पादन में जस्टिस आनंदा सेन की बड़ी भूमिका रही . सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की बहस और दलीलें सुनने के बाद उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई को रद्द कर दिया और यह कहा कि भविष्य में अगर अधिवक्ता रंजित गिरी किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता करते हैं तो जोनल जज की अनुमति के बाद एसोसिएशन कार्रवाई करेगा. रंजीत गिरी की ओर से अधिवक्ता अभय मिश्रा ने बहस की. वहीं रंजित गिरी के विरोध में बोकारो अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने बहस की.
बोकारो के वकील रंजित गिरी का लाइसेंस बहाल, एसोसिएशन की कार्रवाई रद्द
Ranchi: बोकारो जिले के अधिवक्ता रंजीत गिरी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. बोकारो जिला अधिवक्ता एसोसिएशन ने अधिवक्ता रंजीत...
सम्बंधित ख़बरें
