NewsWave Desk : पीओके POK में स्थिति तनावपूर्ण है. जहां मीरपुर और रवालकोट में हुई गोलीबारी से लगभग 31 लोगों की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार पीओके में पाकिस्तानी रेंजर्स और एफसी की गोलीबारी जारी है. बीते बुधवार दोपहर एक बजे चिनार चौक के पास खेतों पर इकट्ठा लोगो पर दो पाकिस्तानी रेंजर्स ने बेहद करीब से अंधाधुंध गोलीबारी की. इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है. गोलीबारी के बाद हुई बारिश से मामला कुछ देर के लिये शांत हुआ. लेकिन इसके बारा फिर शाम 4 बजे जैसे ही लाखों प्रदर्शनकारियों का काफिला रावलाकोट से मुज़फ्फराबाद की ओर आगे बढ़ा तो पुलिस नाके पर पहुंचते ही एक बार फिर पहले पीओके पुलिस ने आंसू गैस की शेलिंग की और रेंजर्स ने गोलीबारी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में भी कम से कम 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. बुधवार रात साढ़े 10 बजे एक बार फिर पूरे शहर की बिजली कटने पर रेंजर्स की गोलीबारी चालू है और दूसरी तरफ लोगों की नारेबाजी भी जारी है.
मरने वालों का आंकड़ा 36 पहुंचा
सोमवार और मंगलवार को मीरपुर और रावलाकोट में गोलीबारी में 7 घायलों ने मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक अंतिम सांस ली. जिससे सोमवार और मंगवाल की गोलीबारी में मृतकों का कुल आंकड़ा 31 हो गया है. इस लिहाज से तीन दिन में पाकिस्तानी रेंजर्स ने 36 निहत्थे कश्मीरियों को मार गिराया है.
पाकिस्तान रेंजर्स कर रहे हैं टारगेट किलिंग
पीओके में पाकिस्तानी रेंजर्स इस बार टारगेट किलिंग भी कर रहे हैं यानी गोलीबारी के समय ऐसे लोगों को मार रहे हैं जो प्रदर्शन में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इसी कड़ी में सोमवार को रेंजर्स की फायरिंग में प्रदर्शन के प्रमुख आयोजकों में से एक उमर नजीर के भाई उस्मान नजीर की पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में मौत हो गई. इस बर्बरता से 80 से ज्यादा लोग घायल हो गये है. जानकारी हो कि क्षेत्र मंे तनाव 7 जून से जारी है. वहीं पिछले तीन दिनों के दौरान, क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो गयी है. जहां अब तक 110 लोगों के मारे जाने की पुष्टि है.
पाकिस्तान ने हमलों को बताया सही
बर्बरता और विद्रोह के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनैतिक मामलों पर विशेष सलाहकार और पूर्व गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने जियो न्यूज पर कहा कि मुजफ्फराबाद कूच की कोशिश करने वाले, रावलाकोट में बैठे वही आतंकी हैं जिन्हें कभी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ट्रेन करके लड़ने के लिए भेजा था. राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि इन लोगों के पास हथियार भी हैं और इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जो कार्रवाई की जा रही है वो सही है.
ALSO READ : द न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख पर भारत ने दर्ज की आपत्ति, कहा – पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं
