NewsWave Desk : द न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को पाकिस्तानी कश्मीर कहने पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है. भारत की ओर से कहा गया है कि ये पूरी तरह से गलत और गुमराह करने वाला है. कश्मीर भारत कार एक अभिन्न अंग है. इसमें पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं है. दरअसल, पिछले दिनों द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पीओके में झड़पों और स्थानीय चुनावों पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी. जिसमें मीरपुर हिंसा का जिक्र किया गया था. इस लेख में द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पाकिस्तानी कश्मीर शब्द का इस्तेमाल किया था. इस लेख में बताया गया था कि मीरपुर हिंसा में गोली लगने से कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और हिंसा की स्वतंत्र जांच के लिए पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की मांग का भी जिक्र किया गया. इस पर भारतीय दूतावास ने प्रतिक्रिया व्यक्त की. साथ ही कहा कि पाकिस्तान ने इन केंद्र-शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. अब वह कब्जे वाले इलाकों के लोगों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल कर रहा है.
पाकिस्तानी कश्मीर जैसे शब्द को किया खारिज
इस लेख के बाद भारतीय दूतावास ने कहा कि पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं है. भारत इसे सीरे से खारिज करता है. कोई पाकिस्तानी कश्मीर नहीं है, सिर्फ़ पाकिस्तान के कब्ज़े वाला कश्मीर है. दूतावास ने फिर से दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र-शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है, और हमेशा रहेंगे.
