वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

रांची: वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी का सोमवार को रांची के कोकर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. उनके निधन की खबर...

Praveen Priyadarshi
वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी का निधन

रांची: वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी का सोमवार को रांची के कोकर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे.

प्रवीण प्रियदर्शी लंबे समय तक दैनिक जागरण से जुड़े रहे और अपनी लेखनी के जरिए पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वे अपने शांत स्वभाव और बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाते थे. पारिवारिक जानकारी के अनुसार, वे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा के भाई थे. उनके निधन से परिवार, मित्रों और पत्रकार साथियों में गहरा दुख है. प्रवीण प्रियदर्शी का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा.

प्रवीण सिन्हा का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति

वहीं, प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने शोक जताते हुए कहा कि प्रवीण सिन्हा का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करें.  साथ ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

इन्होंने व्यक्त की संवेदना 

इस दुखद अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, नीलकंठ सिंह मुंडा, आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह सहित कई प्रदेश पदाधिकारियों और नेताओं ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की.

यह भी पढ़ें: BREAKING: गैंगस्टर विकास तिवारी को दो अलग अलग मामलों में बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *