Click Here
Click Here
Click Here

कुख्यात मयंक सिंह के मामले में रीजाइंडर दाखिल

रांची: कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील सिंह मीणा को अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर ले जाने के बाद मामले की सुनवाई की...

Mayank Singh
कुख्यात मयंक सिंह फाइल फोटो

रांची: कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील सिंह मीणा को अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर ले जाने के बाद मामले की सुनवाई की जा रही है. आज मामले में रीजाइंडर फाइल किया गया है. मामले की सुनवाई प्रधान जिला न्यायाधीश रामगढ़ में चल रही है. इस मामले में आरोपी के वकील ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि पुलिस ने जिस शख्स को अदालत में पेश किया है, वह सुनील कुमार मीणा है और उसे जबरदस्ती अपराधी मयंक सिंह बताने की कोशिश की जा रही है.

जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया दोनों एक ही व्यक्ति नहीं

वकील का दावा है कि यह दोनों एक ही व्यक्ति नहीं हैं, जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. उसका नाम सुनील कुमार मीणा है, पिता का नाम मंगतराम है और वह राजस्थान के गंगानगर का रहने वाला है. पतरातू भदानी नगर ओपी के केस संख्या 175/22 से जोड़ा गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की संलिप्तता कई आपराधिक मामलों में रही है. वहीं, वकील का पक्ष है कि उनके मुवक्किल को गलत तरीके से अपराधी करार दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: BREAKING: गैंगस्टर विकास तिवारी को दो अलग अलग मामलों में बेल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *