पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में हुई सुनवाई, बहस के लिए अगली तारीख 14 अगस्त निर्धारित

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के एनआइए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में हुई...

Ranchi

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के एनआइए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में हुई सुनवाई हुई. मामले में बहस चल रही है, अदालत ने बहस के लिए अगली तिथि 14 अगस्त निर्धारित की है. मामले में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर भी आरोपी हैं. उनेक अलावा पूर्व नक्सली कुंदन पाहन, बलराम साहू उर्फ बोलो, राम मोहन सिंह मुंडा, कृष दांगी उर्फ सुशील दांगी, राजेश संथाल उर्फ राजेश दा, राधेश्याम बड़ाइक, प्रफुल्ल कुमार महतो उर्फ भक्ति महतो, टिपरू बुरमा, शेष नाथ सिंह आदि आरोपी हैं. पूर्व में सुनवाई के दौरान राजा पीटर को छोड़कर अन्य आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई थी.

क्या है मामला

9 जुलाई 2008 को तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की नक्सलियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी. इस जघन्य हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए मामले की कमान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई थी. एनआईए ने इस पूरी साजिश की विस्तृत जांच की और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. इसी क्रम में 8 जुलाई 2016 को आरोपी पूर्व नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया गया था, जो तब से लगातार न्यायिक हिरासत में है. बताते चले की रमेश सिंह मुंडा की हत्या बुंडू में फुटबाल मैच के दौरान नक्सलियों ने कर दी थी. इस मामले में बुंडू थाना में कांड संख्या 65/ 2008 दर्ज किया था. इसे बाद में एनआइए ने टेक ओवर करते हुए 1/2017 दर्ज किया था.

ALSO READ: झारखंड के सरकारी अस्पतालों में PPP मोड की पैथोलॉजी सेवाओं की होगी समीक्षा, JMHIDPCL बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *