JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन को सूर्य सिंह बेसरा का समर्थन, CBI जांच की मांग

Ranchi: ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के संस्थापक और झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा ने JPSC और JSSC की कथित अनियमितताओं के...

Ranchi: ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के संस्थापक और झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा ने JPSC और JSSC की कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है.

उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा और नियोजन प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ियों के कारण राज्य के हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने मांग की कि JPSC और JSSC से जुड़े सभी मामलों की जांच CBI से कराई जाए तथा परीक्षा संचालन और नियोजन प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए.

Also Read: खाकी पर रिश्वत का दाग, एक थाना प्रभारी को बेल दूसरी थाना प्रभारी को सीधा जेल

मुआवजा और राष्ट्रपति शासन की मांग

उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का करियर कथित अनियमितताओं के कारण प्रभावित हुआ है, उन्हें क्षतिपूर्ति के रूप में मुआवजा दिया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य गठन के बाद अब तक 26वीं JPSC परीक्षा हो जानी चाहिए थी, लेकिन प्रक्रिया 14वीं परीक्षा तक ही पहुंच सकी. इसके अलावा उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *