Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 66 इंस्पेक्टर के तबादले और आवेदनों पर फैसला, देखें पूरी लिस्ट

रांची: झारखंड पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर के तबादले किए गए हैं. राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक में लिए...

रांची: झारखंड पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर के तबादले किए गए हैं. राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

शिकायत कोषांग की बैठक में चर्चा की गई:

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थापित इंस्पेक्टर ने अपने स्थानांतरण के लिए आवेदन दिए थे. इन आवेदनों पर 16 मार्च 2026 को आयोजित शिकायत कोषांग की बैठक में चर्चा की गई. राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की अनुशंसा के आलोक में कुल 66 पुलिस अधिकारियों की सूची जारी की गई है. अधिकारियों द्वारा मनचाही जगह पर तबादले के लिए दिए गए आवेदनों को विभाग ने अस्वीकृत कर दिया है. सूची में स्पष्ट किया गया है कि किन अधिकारियों को नई जगह मिली है और किनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया है.

प्रमुख तबादले और नई तैनाती:

– सत्येंद्र कुमार सिंह: चतरा से हटाकर सी.टी.सी. मुसाबनी भेजा गया.

– फगुनी पासवान: सीआईडी रांची से जमशेदपुर जिला.

– सनोज कुमार चौधरी: चतरा से रांची जिला.

– रणविजय शर्मा: रांची से सीटीसी।मुसाबनी.

– अशोक राम: जेपीए हजारीबाग से दुमका जिला.

– प्रमोद कुमार सिंह: रामगढ़ से जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट.

– रवि कुमार सिंह: रांची से सरायकेला-खरसावां जिला.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *