Bokaro: आमजनों की शिकायतों का निष्पादन किये जाने को लेकर हर सप्ताह की भांति आज गुरुवार को भी जिले के विभिन्न थाना/ओ.पी. में थाना दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी / अंचलाधिकारी /अनुमंडल पदाधिकारी भी शामिल हुए. थाना दिवस के दौरान आमजनों की शिकायतों में विशेष रूप से जमीनी विवाद, राजस्व मामले एवं अन्य मामलों का निष्पादन संयुक्त रूप से किया गया.

थाना दिवस आयोजन होने से आमजनों में विश्वास की भावना हुई उत्पन्न
आयोजित थाना दिवस पर सभी थाना क्षेत्रों में फरियादियों से प्राप्त कुल 113 मामलों पर सुनवाई हुई. इनमें से 84 मामलें का निष्पादन किया गया. एक कांड भी दर्ज किया गया तथा 29 मामले लंबित रहे. पुलिस अधिकारी का कहना है कि थाना दिवस आयोजन होने से आमजनों में विश्वास की भावना उत्पन्न हुई. लोगों में यह विश्वास होने लगा है कि समस्याओं को बढ़ाने के बजाए सुन एवं समझ कर त्वरित गति से समास्याओं का निष्पादन किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड की बेटियों का कमाल, श्रेया ने जीता रजत, अनुष्का को कांस्य
