खूंटी: बाबा आम्रेश्वर धाम में शुरू हुआ श्रावणी मेला, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

Khunti: श्रावण माह के आगमन के साथ ही झारखंड के प्रसिद्ध शिवधामों में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है. खूंटी जिले के...

Shravani Mela Khunti
मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री, उनकी पत्नी मीरा मुंडा व अन्य

Khunti: श्रावण माह के आगमन के साथ ही झारखंड के प्रसिद्ध शिवधामों में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है. खूंटी जिले के बाबा आम्रेश्वर धाम में स्वयंभू महादेव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा दूर-दराज से भी भक्त बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने आम्रेश्वर धाम पहुंच रहे हैं. ऐसे में आज श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति ने अर्जुन मुंडा एवं उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

अर्जुन मुंडा ने पूजा-अर्चना कर राज्य एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 

मेले के शुभारंभ के बाद अर्जुन मुंडा ने बाबा आम्रेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर राज्य एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि श्रावण माह भगवान भोलेनाथ की आराधना का पवित्र समय है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं. उन्होंने प्रार्थना की, कि भगवान भोलेनाथ की कृपा पूरे झारखंड और देश की जनता पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए.

श्रावणी मेले को लेकर आम्रेश्वर धाम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं. पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और “बोल बम” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: SIR से छूटे 2.65 लाख वोटरों को बड़ी राहत, फॉर्म-6 से जुड़ सकेगा नाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *